फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISCE Result 2025 99 percent students passed in Delhi-NCR

CISCE Result 2025: दिल्ली-एनसीआर में 99% विद्यार्थी पास, दिल्ली का केवल एक स्कूल शामिल

Wed, 30 Apr 2025 09:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में 10वीं में 99.65 प्रतिशत व 12वीं में 99.48 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसमें दिल्ली का केवल एक स्कूल शामिल है। इस बार 56 स्कूलों के 10वीं के 6644 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
CISCE Result 2025 99 percent students passed in Delhi-NCR
CISCE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तहत दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में 10वीं में 99.65 प्रतिशत व 12वीं में 99.48 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसमें दिल्ली का केवल एक स्कूल शामिल है। इस बार 56 स्कूलों के 10वीं के 6644 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 3584 लड़के और 3037 लड़कियां पास हुईं। जबकि 16 लड़के और 7 लड़कियां असफल रहीं। वहीं, 46 स्कूलों में 12वीं के 3456 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 1828 लड़के और 1610 लड़कियां पास हुईं। जबकि 13 लड़के और पांच लड़कियां असफल रहीं।

विज्ञापन


इधर, छात्रों के बीच अंकों की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए टॉपर की घोषणा को बंद किया गया है। इसकी जगह हर विषय में शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस वर्ष 10वीं के लिए 3265 और 12वीं के लिए 14940 छात्रों की सूची तैयार हुई है।
विज्ञापन


10वीं के परिणाम में वेस्ट रीजन आगे
10वीं में वेस्ट रीजन का पास प्रतिशत सर्वाधिक 99.83 प्रतिशत रहा। इसके बाद साउथ रीजन का 99.73, नॉर्थ का 98.78, ईस्ट का 98.70 व नॉर्थ ईस्ट का 98.67 पास प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के परिणाम में साउथ रीजन आगे
12वीं में साउथ रीजन का सर्वाधिक 99.76 पास प्रतिशत रहा। इसके बाद वेस्ट रीजन का 99.72, नॉर्थ का 98.97, ईस्ट का 98.76 व नॉर्थ ईस्ट का 97.96 पास प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed