{"_id":"5cc8b5bebdec22072b5a4560","slug":"cisce-result-2019-icse-10th-and-12th-result-will-declare-on-7th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Result 2019: आईसीएसई-आईएससी के नतीजे सात मई को होंगे घोषित, ऐसे देखें परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Result 2019: आईसीएसई-आईएससी के नतीजे सात मई को होंगे घोषित, ऐसे देखें परिणाम
Wed, 01 May 2019 02:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 10वीं और 12वीं के नतीजे 7 मई को घोषित करने जा रहा है। आईसीएसई (10वीं)और आईएससी (12वीं) के नतीजे काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के जरिये हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
काउंसिल के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गैरी एराथून ने विज्ञप्ति के जरिये बताया कि नतीजे दोपहर में तीन बजे घोषित होंगे। काउंसिल के तहत आने वाले स्कूलों के प्रिसिंपल अपने लॉगइन पासवर्ड से काउंसिल के पोर्टल पर स्कूलों के नतीजे देख सकेंगे।
विज्ञापन
छात्र काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल www.cisce.org पर नतीजे देख सकेंगे। किसी छात्र को अपना नतीजा एसएमएस के जरिये हासिल करना है तो उसके लिए उसे अपना सात अंकों का यूनीक आईडी मैसेज में टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। कॉपी री-चेक करने के लिए 13 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन