फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   church was again attacked in Delhi

दिल्ली में फिर हुआ चर्च पर हमला, हुई तोड़फोड़

Tue, 03 Feb 2015 01:26 AM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
church was again attacked in Delhi

दिल्ली में एक बार फिर चर्च को निशाना बनाया गया है। अज्ञात लोगों ने वसंतकुंज के एक चर्च में सामान फैला दिया और कुछ चीजें चुरा कर ले गए। पॉश इलाके वसंतकुंज के 9, ग्रीन एवेन्यू लेन में सेंट अल्फांसो चर्च है।

विज्ञापन


रविवार रात एक से तीन बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग दीवार फांद कर अंदर आए और गेट की कुंडी तोड़कर चर्च के भीतर घुस गए। चर्च के फादर विंसेंट सल्वातोरे ने बताया कि आरोपियों ने पवित्र धार्मिक प्रतीक व पूजा की वस्तुओं को जमीन पर बिखेर दिया। सोमवार सुबह जब फादर प्रार्थना करने के लिए पहुंचे तो इस वारदात का खुलासा हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी और फ्रिंगर प्रिंट उठाए गए हैं। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि ये चोरी की वारदात है और आरोपी डीवीडी व अन्य सामान ही ले गए हैं। वहीं, चर्च के सदस्यों का कहना है कि अगर ये चोरी की वारदात होती तो बदमाश अन्य सामान भी चुराकर ले जाते। जानबूझकर चर्च पर हमला किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर, 2014 से लेकर अब तक चर्च को निशाना बनाने का यह पांचवां मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं लगे कैमरे

church was again attacked in Delhi

14 जनवरी को विकासपुरी में चर्च पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने आदेश जारी किया था कि  दिल्ली में स्थित करीब 240 चर्चों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। चर्चों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने के लिए कहा गया था। क्यूआरटी व पीसीआर वैन को चर्चों के सामने खड़ा करने का आदेश दिया गया था। मगर वसंतकुंज स्थित इस चर्च में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और न ही वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था थी।

केरल केगृहमंत्री ने दौरा

केरल के गृहमंत्री रमेश चिन्नथाला ने चर्च का दौरा किया। वह वहां काफी देर रहे। उन्होंने उचित कार्रवाई करवाने का आश्वास दिया है। उन्होंने को कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेगी।

चर्च पर हुए हमले
14 जनवरी 2015-विकासपुरी स्थित चर्र्च में तीन लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।
3 जनवरी 2015-रोहिणी सेक्टर 6 स्थित कैथोलिक चर्च में आगजनी की घटना।
6 दिसंबर 2014-दक्षिण दिल्ली के जसोला में चर्च पर पत्थरों से हुआ हमला।
1 दिसंबर 2014-उत्तरी पूर्वी जिला के ताहिरपुर स्थित चर्च में आगजनी की घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed