फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chilliness increased in Delhi due to cold winds

Delhi Weather: बारिश के बाद ठंडी हवाओं का सितम जारी, बढ़ गई ठिठुरन; पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Mon, 30 Dec 2024 08:49 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Dec 2024 08:49 AM IST
सार

दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में बने रैन बसेरों ने बेघर लोगों को राहत पहुंचाई है। इन सरकारी आश्रयों में उन्हें कंबल, भोजन और बिस्तर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 

विज्ञापन
Chilliness increased in Delhi due to cold winds
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में कंपकंपी बढ़ गई है। शहर सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

 

दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में बने रैन बसेरों ने बेघर लोगों को राहत पहुंचाई है। इन सरकारी आश्रयों में उन्हें कंबल, भोजन और बिस्तर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए यहां शरण लेने वालों ने बताया कि अस्थायी आश्रयों में जाने से पहले उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा गया। 

विज्ञापन

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। कमोबेश यही स्थित मंगलवार और बुधवार को भी रहेगी। विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रह सकता है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रविवार को सुबह से ही स्मॉग के साथ धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए। साथ ही तेज ठंडी हवाएं चली। शाम को ठंडी हवाओं ने फिर से तापमान में गिरावट कर दी। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 11.8, नरेला में 12.2, नजफगढ़ में 12.5 व पूसा में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed