फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children swine flu, GD Goenka School two days off.

बच्चों को स्वाइन फ्लू, जीडी गोयनका स्कूल दो दिन बंद

Wed, 11 Feb 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Children swine flu, GD Goenka School two days off.
राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका स्कूल में स्वाइन फ्लू के चार मामले आने दहशत फैल गई है। स्कूल में केजी, पहली, दूसरी और नौवीं क्लास के चार बच्चों में स्वाइन फ्लू पाए जाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आननफानन में सर्कुलर जारी कर दो दिन की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन


एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र को स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। नए मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन के मुताबिक बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में दो दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

बुखार व जुकाम से पीड़ित बच्चों को न भेजें स्कूल
इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के अभिभावकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को सर्कुलर जारी कर स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव की जानकारी स्कूल गेट के साथ नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने को कहा गया है। सुरक्षा के तहत स्कूलों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।


घबराएं नहीं, बरतें केवल सावधानी

स्वाइन फ्लू से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी रखने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग ने फिर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। स्कूलों में स्टाफ को बैठक कर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। जीडी गोयनका में केवल एक मामले की सूचना है। नए मामलों की स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। - डा. अजेय अग्रवाल, सीएमओ

दो और संदिग्ध के लिए सैंपल
मंगलवार को दो और संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। कुल मिलाकर अब तक 47 संदिग्ध मरीजों को सैंपल लिए जा  चुके हैं।

अब तक दो की मौत
स्वाइन फ्लू से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिसमें से एक मॉडल टाउन और दूसरी शालीमार गार्डन की महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed