{"_id":"5c6dc5cdbdec22736d6a2087","slug":"children-of-soldiers-and-paramilitary-forces-will-be-able-to-make-changes-in-cbse-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक व अर्धसैनिक बलों के बच्चे परीक्षा सेंटर मे कर सकेंगे बदलाव, सीबीएसई ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक व अर्धसैनिक बलों के बच्चे परीक्षा सेंटर मे कर सकेंगे बदलाव, सीबीएसई ने दी राहत
Thu, 21 Feb 2019 02:55 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैनिक व अर्धसैनिक बलों के बच्चों को 10वीं-12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ी राहत देते हुए परीक्षा सेंटर में बदलाव करने की छूट दी है। वे प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाएं हैं तो सुविधा अनुसार अपने स्कूल में 10 अप्रैल तक यह परीक्षा भी दे सकते हैं।
जो परीक्षा बाद में देना चाहें तो उन्हें इसकी भी छूट दी गई है। ऐसे विद्यार्थियों को अपने स्कूल से अनुरोध करना होगा। स्कूल सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में इस आग्रह को भेजेंगे।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर के मुताबिक ऐसे विद्यार्थी जो अपने शहर में परीक्षा सेंटर बदलना चाहते हैं, वह बदल सकते हैं।
विज्ञापन
यदि वह अपना परीक्षा सेंटर किसी अन्य शहर में चाहते हैं तो उन्हें इसकी छूट भी दी गई है। यदि वे बाद में किसी भी विषय में परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। इन सब छूट को लेने के लिए विद्यार्थियों का अनुरोध 28 फरवरी तक सीबीएसई तक पहुंच जाना चाहिए। ताकि सीबीएसई इस संबंध में जरूरी कदम उठा सके।