फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   children attacked father with brick and injured him In Maidangarhi

एक ऐसा भी पति: दूसरी पत्नी को पहली के घर लेकर पहुंचा शख्स, बच्चे हुए आग बबूला; गुस्से में किया ये कांड

Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वारदात के बाद पीड़ित के दोनों बेटे फरार हैं। 

विज्ञापन
children attacked father with brick and injured him In Maidangarhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंच गया। बस फिर क्या था। उसके दोनों बेटे आग बबूला हो गया। उन्होंने अपने ही पिता पर हमला कर दिया। ईंट से पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमले में धारा सिंह (55) बुरी तरह जख्मी हो गया।

विज्ञापन

दूसरी पत्नी ने भी पति को चाकू मारने की पीसीआर कॉल कर दी। गंभीर हालत में पीड़ित धारा सिंह को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद धारा सिंह के बेटे रिंकेश (30) और सागर (22) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि धारा सिंह मैदानगढ़ी थाने का बीसी है, उसने परिजनों की मर्जी के बगैर दूसरी शादी की हुई है। मामला दर्ज कर उसके दोनों बेटों की तलाश की जा रही है। धारा को चाकू मारने की बात सामने नहीं आई है, उसके सिर पर ईंट से ही चोट लगी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धारा सिंह परिवार के साथ संजय कालोनी भाटी माइंस इलाके में रहता है। इसके परिवार में पहली पत्नी सुनीता, उसके छह बच्चे हैं। आरोपी ने आसमा नामक महिला से दूसरी शादी की हुई है। उससे धारा सिंह को एक बच्चा है। आरोप है कि रविवार दोपहर को धारा अपनी दूसरी पत्नी आसमा को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंच गया।

वहां उसका बेटों से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक बेटे ने ईंट उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया। बाद में दोनों फरार हो गए। आसमा पति को ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज जारी है। छानबीन के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed