{"_id":"6707f408a061989e41057ad5","slug":"child-sexually-assaulted-by-neighbour-in-delhi-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दरिंदगी: दिल्ली में बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दरिंदगी: दिल्ली में बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार
Thu, 10 Oct 2024 09:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:04 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में एक सात वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज किया है और वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका इलाके में एक सात वर्षीय बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले में बिंदापुर थाना पुलिस कर जांच कर रही है। आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 21:29 बजे बिंदापुर थाना पुलिस को कॉल आई। बताया गया कि एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की मां से मिली। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित का यौन उत्पीड़न उसके एक पड़ोसी ने किया है। वह पड़ोस में किराए के मकान में रहता है। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी फरार है।
विज्ञापन
उधर पुलिस टीम बच्चे का मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई। वहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। बच्चे की मां की तरफ से पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि उसके बेटे को बाथरूम जाते समय मलाशय में समस्या होती थी। बाद में पता चला कि पड़ोसी उसका यौन उत्पीड़न करता था और उसे मोबाइल पर पोर्न तस्वीरें दिखाता था।
विज्ञापन