फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child saw the corpse lying on the floor of his parents

सुबह जब उठे तो देखा फर्श पर थी मां-बाप की लाश

Tue, 11 Aug 2015 09:27 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
child saw the corpse lying on the floor of his parents

करावल नगर इलाके में तलाक के विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों की शिनाख्त रोमा (36) और इसके पति मुकेश चौहान (44) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह बच्चे जब सोकर उठे तो उन्होंने मम्मी-पापा को फर्श पर मृत पड़े देखकर पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोमा अपने परिवार के साथ गली नंबर-5, धनविहार, करावल नगर में रहती थी। करीब 11 साल पहले मुकेश चौहान नामक शख्स से उसकी शादी हुई थी।

मुकेश की रोमा से यह तीसरी शादी थी

child saw the corpse lying on the floor of his parents

मुकेश की रोमा से यह तीसरी शादी थी। इसकी दोनों पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी थी। मुकेश की दूसरी पत्नी से उसकी 16 साल की एक बेटी है जबकि रोमा से एक बेटी और बेटा है।


रोमा के पिता ने अपनी बेटी को करावल नगर में 50 गज का प्लॉट दिया था जो रोमा के नाम था। परिवार इसी प्लॉट पर रह रहा था। पिछले काफी समय मुकेश इसी प्लॉट को बेचना चाहता था।

इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद अक्सर मारपीट होती थी। रोज-रोज की परेशानी से तंग आकर रोमा ने अपने पति से तलाक मांगा था।

पत्नी का गला घोंट खा लिया जहर

child saw the corpse lying on the floor of his parents

इसको लेकर कड़कड़डूमा कोर्ट में पिछले कुछ दिनों से तलाक का मुकदमा चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद पति और पत्नी फिलहाल एक साथ रह रहे थे।


सोमवार को तलाक के केस की अहम सुनवाई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्चों, पत्नी और प्लॉट खोने के डर से मुकेश ने पत्नी का गला घोंटने के बाद खुद भी जहर खा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। शुरुआती जांच में हत्या कर खुदकुशी का मामला लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed