{"_id":"5ca9b81abdec22142a720e4d","slug":"child-killed-in-road-accident-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 6 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 6 साल के बच्चे की मौत
Sun, 07 Apr 2019 02:13 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
accident
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एनएच 91 पर स्थित गांव दरियापुर के निकट बाइक सवार युवक एक बच्चे को पीछे बैठाकर ले जा रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हादसे के बाद मौके पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सिकंदराबाद बुलंदशहर थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब 15 से 20 मिनट तक हाईवे पर वाहनों के चक्के थमे रहे। इस दौरान राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन