{"_id":"3834f938e1ebc4c07f3bec4fb9ddf98a","slug":"child-died-in-gurgaon-in-a-accident-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लोगों के सामने बच्ची के हो गए टुकड़े-टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब लोगों के सामने बच्ची के हो गए टुकड़े-टुकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 Mar 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के गांव ठेकड़ी स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक चालक ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिसके बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना में बच्ची के टुकड़े हो गए। जिसे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्ची की मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने गुड़गांव-अलवर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
गांव ठेकड़ी के साहुन की 10 वर्षीय लड़की इरम अपने खेतों पर जा रही थी। इसी दौरान अलवर मार्ग की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने बच्ची को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिसके बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले लोगों के होश उड़ गए। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लड़की के शव को रखकर मार्ग पर जाम लग दिया। जिससे सड़क पर घंटों विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल पर मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कई घंटों से अवरुद्ध पडे़ मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाईन लग गई। पुलिस ने कड़ी मश्कत के बाद फिर से यातायात चालू कराया।
विज्ञापन