{"_id":"5ad8b1ac4f1c1b80028b5698","slug":"chief-secretary-assault-case-police-interrogated-kejriwal-s-private-secretary-vibhav","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्य सचिव मारपीट मामलाः केजरीवाल के निजी सचिव विभव से तीन घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव मारपीट मामलाः केजरीवाल के निजी सचिव विभव से तीन घंटे तक पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी जिला पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव से पूछताछ की। विभव से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विभव व मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ विजय यादव को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के भी फिर से बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निजी सचिव विभव को पूछताछ में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही नोटिस जारी किया गया था। वह दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। निजी सचिव से करीब तीन घंटे शाम पांच बजे तक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार निजी सचिव से करीब 50 से 60 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
हालांकि सभी सवालों का निजी सचिव ने गोलमोल जवाब दिया और पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं किया। गौरतलब है कि मीटिंग के लिए ज्यादातर विधायक व मुख्य सचिव को विभव ने ही फोन किया था। पूछताछ में विभव ने बताया कि उसे याद नहीं है कि उसने पूछताछ के लिए किस को फोन किया। मुख्यमंत्री आवास में तीन से चार स्टाफ हैं।
उसे याद नहीं है कि उसने मीटिंग में रात को मुख्यमंत्री आवास आने के लिए किस-किस को फोन किया। गौरतलब है कि अंशु प्रकाश ने शिकायत में कहा था कि उसे मुख्यमंत्री आवास से लैंडलाइन से फोन आया था और उसे मुख्यमंत्री आवास मीटिंग के लिए बुलाया गया था। पुलिस जानना चाह रही है कि मीटिंग के लिए मुख्य सचिव को किसने फोन किया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विभव को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। साथ में मुख्यमंत्री आवास के दूसरे स्टाफ विजय यादव को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।