फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief minister yogi adityanath gives nods for 8 run ways for jewar airport

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के लिए लिया बड़ा फैसला, ये होगा असर

Tue, 18 Jun 2019 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Chief minister yogi adityanath gives nods for 8 run ways for jewar airport
जेवर एयरपोर्ट

देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट अब आठ रनवे का होगा। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में आए मुख्यमंत्री ने दो और रनवे बढ़ाने पर सहमति दे दी है। इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है। पहले चरण में दो रनवे के साथ एयरपोर्ट शुरू होगा, जबकि चार रनवे का टीईएफआर (टेक्निकल इकोनॉमिकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट) बनने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि दो रनवे के साथ एयरपोर्ट शुरू होगा। चार रनवे का टीईएफआर पीडब्ल्यूसी कंपनी बना रही है। प्रस्तावित एयरपोर्ट के पास जमीन पर्याप्त है। इसलिए दो और रनवे का काम भी साथ-साथ चल सकता है।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। सीएम ने कहा कि आठ रनवे का एयरपोर्ट बनाएं। अब नियाल के अधिकारी इसका प्रस्ताव भेजेंगे और शासन से हरी झंडी मिल जाएगी। उसके बाद टीईएफआर में दो और रनवे जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह एयरपोर्ट आठ रनवे का होगा। गौरतलब है कि नोएडा एयरपोर्ट के टेंडर निकाल दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी 2020 तक कंपनी का चयन कर निर्माण शुरू कराने का लक्ष्य है। अब तक 7 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों ने नियाल से संपर्क साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed