फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Kejriwal's stolen car found in Ghaziabad

मुख्यमंत्री केजरीवाल की चोरी हुई कार गाजियाबाद में मिली

Sun, 15 Oct 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Oct 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Kejriwal's stolen car found in Ghaziabad
kejriwal car
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो दिन पहले दिल्ली सचिवालय के सामने से चोरी गई वैगन आर कार गाजियाबाद से मिल गई है। गाजियाबाद में नरेन्द्र मोहन अस्पताल के सामने कार लावारिस हालत में खड़ी थी। दिल्ली पुलिस ने कार से फिंगर प्रिंट लिए हैं। हालांकि कार चोरी करने वाले के बारे में शनिवार शाम तक कुछ पता नहीं लगा था। 
विज्ञापन


मध्य जिले की आईपी एस्टेट थाना पुलिस कार को दिल्ली ले आई है और सचिवालय के पास स्थित आईपी एस्टेट थाने के बाहर खड़ी की है। अभी कार केस प्रॉपर्टी है और कोर्ट के आदेश के बाद ही आम आदमी पार्टी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


वैगन आर कार करीब 12 वर्ष पुरानी है और आम आदमी पार्टी के नाम रजिस्टर्ड है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत इसी कार से की थी। शुरुआत में वह इसी कार का इस्तेमाल करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Chief Minister Kejriwal's stolen car found in Ghaziabad
Arvind Kejriwal

केजरीवाल की छवि को मजबूत बनाने में इस कार का खासा योगदान रहा है। फिलहाल इस कार का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता वंदना कर रही थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुंदन शर्मा ने जनवरी, 2013 में ये कार केजरीवाल को दान में दी थी।

दिसंबर, 2013 में मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने आधिकारिक कार का इस्तेमाल  करने से इंकार दिया था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंजन व चैसिस नंबर से पता कर लिया गया है कि गाजियाबाद में मिली वैगन आर कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ही है।  पुलिस अधिकारयों के अनुसार कार में कोई नुकसान नहीं हुआ है। टायर आदि ठीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed