{"_id":"63a71342abf07f5ba9504e28","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-went-for-vipassana-meditation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind kejriwal: विपश्यना साधना के लिए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, लोगों की भी दे ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind kejriwal: विपश्यना साधना के लिए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, लोगों की भी दे ये सलाह
Sat, 24 Dec 2022 08:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:27 PM IST
सार
शनिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपश्यना साधना के लिए जा रहा हूं। साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूं। एक जनवरी को लौटूंगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को विपश्यना साधना के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। साथ ही दूसरों को भी विपश्यना करने की सलाह दी।
विज्ञापन
शनिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपश्यना साधना के लिए जा रहा हूं। साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूं। एक जनवरी को लौटूंगा। कई सौ साल पहले भगवान बुद्ध ने यह विद्या सिखाई थी। क्या आपने विपश्यना की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर कीजिए। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक, हर पक्ष पर बहुत लाभ होता है। सबका मंगल हो।
विज्ञापन
हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल विपश्यना का अभ्यास कहां करेंगे। विपश्यना के नियमित अभ्यासी केजरीवाल ने पूर्व में धरमकोट, नागपुर और बेंगलुरु में आयोजित सत्रों में इस पद्धति का अभ्यास किया है। 2016 में वे 10 दिनों तक विपश्यना का अभ्यास करने के लिए नागपुर गए थे। इसके अगले साल, वह महाराष्ट्र के इगतपुरी और हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट पहुंचे थे। आप प्रमुख ने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त प्रचार अभियान के बाद विपश्यना का अभ्यास करने के लिए कुछ दिनों का विश्राम लिया था।
विज्ञापन