{"_id":"5d7f93ae8ebc3e93d1008e20","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-says-we-all-want-the-economy-to-improve-in-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में मंदी का दौर, हम सब चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था सुधरे: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में मंदी का दौर, हम सब चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था सुधरे: केजरीवाल
Mon, 16 Sep 2019 07:22 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि मंदी के मौजूदा दौर में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों की मुसीबतें कम की हैं। उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था सुधरे और दिल्ली की भी अर्थव्यवस्था सुधरे।
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल कारोबार मंदा है। सैलरी बढ़ नहीं रही। खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली सरकार से मिली सुविधाओं की वजह से दिल्लीवालों की मुसीबतें थोड़ी कम हुई हैं।
200 यूनिट तक बिजली व पानी मुफ्त करने के साथ पुराना बकाया भी माफ कर दिया गया है। जल्द ही महिलाओं को बस में बिना किराया दिए सफर करने का मौका मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदी के दौर में मुलाकात के दौरान कारोबारी बताते हैं कि उनका कारोबार 30 से 40 फीसदी तक कम हो गया है। हालांकि, केजरीवाल ने उम्मीद जाहिर की कि अर्थव्यवस्था में जल्द ही सुधार आएगा।

इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से वह व्यापारियों की हर समस्या समझते हैं। यही वजह रही कि दिल्ली सरकार ने हरेक वस्तु पर वैट कम किया था। वहीं, छापेमारी भी अतीत का विषय बन गई है। केजरीवाल ने इस मौके पर बिजली और पानी के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया।