{"_id":"5f9439a28ebc3e9bf13655cd","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-said-no-planning-to-open-school-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल
Sat, 24 Oct 2020 07:56 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @CMODelhi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल फिलहाल खोले जाने की संभावना से शनिवार को इनकार किया। केजरीवाल ने कहा फिलहाल स्कूल नहीं खुल रहे हैं। सरकार ने पहले घोषणा की थी कि स्कूल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। देश में विश्वविद्यालय एवं विद्यालय 16 मार्च से बंद हैं जब केंद्र ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उपाय के तहत देशभर में कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की थी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को लगाया गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने के बाद ‘अनलॉक’ के विभिन्न चरणों में कई पाबंदियों में ढील दी गई हैं। मगर शैक्षणिक संस्थान अब भी बंद हैं। हालांकि ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को खोलने का फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
पहले विद्यालयों को 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाने की अनुमति दी गई थी लेकिन दिल्ली सरकार ने उसके विरूद्ध निर्णय लिया। इस साल सीबीएसई परीक्षा के शुल्क का भुगतान नहीं करने के आप सरकार के निर्णय की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने इसके लिए महामारी के चलते कोषाभाव का हवाला दिया।
विज्ञापन