{"_id":"64896f5c90d05f1e360b6b57","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-met-cpi-leader-d-raja-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाकपा नेता डी राजा से मिले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाकपा नेता डी राजा से मिले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन
Wed, 14 Jun 2023 03:36 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Jun 2023 03:36 PM IST
सार
दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर भाकपा का समर्थन लेने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव डी राजा से मुलाकात की।
विज्ञापन
भाकपा नेता डी राजा से मिले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) महासचिव डी. राजा और सभी सीपीआई नेताओं से मुलाकात की। केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए कहा, 'CPI नेताओं का भी मानना है कि दिल्ली में केंद्र सरकार का तानाशाही अध्यादेश लोकतंत्र और संविधान पर हमला है और वे इस अध्यादेश के खिलाफ संसद में दिल्ली की जनता का साथ देंगे। सभी दिल्लीवासियों की तरफ से मैं सभी सीपीआई नेताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी का नाम बदलकर 'बीजेपी सेना' रख देना चाहिए। एक जमाना था, जब इन जांच एजेंसियों की इज्जत थी। ये कहीं रेड मारते थे या किसी को गिरफ्तार करते थे तो लगता था उस व्यक्ति ने कुछ गलत किया होगा। आज ये एजेंसियां केवल भाजपा का राजनीतिक हथियार बनकर रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन