फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal, Manoj Tiwari and Baba Ramdev worshiped at Gurdwara

Guru Purab 2019: सीएम केजरीवाल ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, मनोज तिवारी और बाबा रामदेव भी पहुंचे

Tue, 12 Nov 2019 09:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal, Manoj Tiwari and Baba Ramdev worshiped at Gurdwara
मनोज तिवारी पहुंचे गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में माथा टेका। दिल्ली के बंगला साहिब समेत सभी गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर सभी गुरुद्वारों से नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह लंगर लगाए गए थे। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गुरु घर में माथा टेककर एक-दूसरे का प्रकाश पर्व की बधाई दी। दिल्ली के गुरुद्वारों में मंगलवार अल सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवरों में स्नान किए और माथा टेका। सभी गुरुद्वारे में दिनभर रौनक देखने को मिली। 
विज्ञापन


दिग्गज नेताओं ने भी टेका माथा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेक कर संगत को श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि संगत में श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों को लेकर बहुत उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को श्री करतारपुर साहिब की निशुल्क यात्रा कराएगी। समागम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, बाबा रामदेव सहित समेत कई लोग शरीक हुए। गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब के लख्खीशाह बंजारा हाल में मुख्य समागम का आयोजन किया गया। 

‘कल तारन गुरुनानक आया’ पुस्तक का विमोचन 

समागम में एमसिंह डाली की पुस्तक कल तारन गुरु नानक आया का विमोचन किया गया। दस भाषाओं में इसे लिखा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका, सदस्य परमजीत सिंह चंडोक, जगदीप सिंह काहलो, अमरजीत सिंह पिंकी समेत कई लोग मौजूद थे। 

जागो पार्टी ने प्रबंधक कमेटी पर साधा निशाना
जागो पार्टी ने कहा है कि बाबा रामदेव दिल्ली प्रबंधक कमेटी की स्टेज से गुरु नानक देव जी को सनातन धर्म की पताका फहराने वाला बता गए है। बावजूद प्रबंधक कमेटी ने कुछ भी नहीं कहा। गुरुद्वारा बंगला साहिब में करवाचौथ मनाने, नगर कीर्तन में मूर्ति के बाद अब गुरु नानक भी सनातन धर्मी बन गए। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा पर भी जागो पार्टी ने निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed