फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal hold trust vote in Delhi Assembly today

Delhi: CM केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, ऐसा करने के पीछे मानी जा रही यह वजह

Fri, 16 Feb 2024 05:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Feb 2024 05:19 PM IST
सार

Arvind Kejriwal Delhi Assembly: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही कल (शनिवार) होगी और विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal hold trust vote in Delhi Assembly today
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है। इसके बावजूद भाजपा दिल्ली में शराब घोटाले की आड़ में मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। वह आप के कई नेताओं को गिरफ्तार करा चुकी है। इसके पीछे उसका सरकार गिराने का मकसद है। इस कड़ी में भाजपा ने आप विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की, मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि दो विधायकों ने भाजपा की ओर से खरीद फरोख्त करने के बार में जानकारी दी थी। इन विधायकों के अनुसार भाजपा नेताओं ने उनको बताया था कि तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। हमारी 21 विधायकों से बात हो चुकी है। वह 25 करोड़ रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। हमारे दोनों विधायकों ने उनकी बात नहीं मानी।

दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा कभी भी दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती। इस कारण वह विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। यह देखने के लिए और जनता को दिखाने के लिए कि उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया है।

केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा कभी भी दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती। इस कारण वह विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। यह देखने के लिए और जनता को दिखाने के लिए कि उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed