{"_id":"5b633a934f1c1b27618b8323","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-big-statements-on-jobs-in-orientation-program-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- 'नौकरी लेने वाला नहीं, पैदा करने वाला बनो' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- 'नौकरी लेने वाला नहीं, पैदा करने वाला बनो'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री का मानना है कि तकनीकी शिक्षा लेने वाले छात्रों को सिर्फ नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए। युवाओं में आज 10 नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। यह बात केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कहीं।
केजरीवाल ने कहा कि हर किसी की जिंदगी का मकसद होना चाहिए। किसी की जिंदगी का मकसद पैसा कमाना होता है तो किसी को पोजीशन की लालसा होती है। किसी का मकसद देश की शिक्षा व्यवस्था बदलना हो सकता है।
केजरीवाल ने सलाह दी कि पैसे व पोजीशन के पीछे भागना ठीक नहीं है। इनके पीछे भगने से यह दूर होते जाएंगे। इसकी जगह देश के लिए काम करने से पैसा और पोजीशन आपके पीछे होगा। केजरीवाल ने छात्रों से राजनीति में दिलचस्पी लेने की बात भी कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिये जरूरी नहीं कि हर कोई किसी पार्टी में शामिल हो। लेकिन सबको राजनीतिक समझ होनी चाहिए। वहीं, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि कॉलोनी में पता चलता है कि किसी बच्चे का जेईई में एडमिशन हो गया है तो मोहल्ले में खुशी दौड़ जाती है।

Trending Videos
यहां तो पूरा हॉल ऐसे बच्चों से भरा हुआ है। हमें आप सब पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले छात्रों में आत्मविश्वास पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सबको इस बात पर यकीन होना चाहिए कि अगर पहली नौकरी नहीं मिलेगी तो दूसरी नौकरी ढूंढ लूंगा।
सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की दो स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि जिन बच्चों के परिवारों की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है, उनके लिये सरकार ने 25 फीसदी से 100 फीसदी तक की स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है।
उन्होंने सलाह दी कि छात्र चिंता न करें, आपकी गारंटी सरकार देगी। आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा, जिसे आप नौकरी करने के बाद 15 साल के भीतर चुकता सकते हैं।