{"_id":"5d7fb77c8ebc3e013371bf95","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-attended-funeral-of-lieutenant-colonel-gaurav-solanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टि. कर्नल गौरव सोलंकी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टि. कर्नल गौरव सोलंकी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, दी श्रद्धांजलि
Mon, 16 Sep 2019 09:55 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने दी लेफ्टि. कर्नल गौरव सोलंकी को श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगो में तैनात रहे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। गौरव सोलंकी के अंतिम संस्कार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की। उन्होंने सोलंकी को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि गौरव सोलंकी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में परमात्मा उनके परिवार को साहस प्रदान करें'।
आपको बता दें कि शनिवार दोपहर से लापता कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का झील से शव मिला था। सोलंकी शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे, जिसके बाद से लापता थे। उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। उनका पार्थिव शरीर लेक किवु में ही मिला था।
लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी अधिकारियों के एक समूह के साथ कायाकिंग गए थे। उन्हें छोड़कर सभी वापस आ गए थे। उनका पता लगाने के लिए स्पीड बोट के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया था। उन्हें ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया था।

स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी जी कांगो में UN पीसकीपिंग फोर्स में तैनात थे और कुछ ही दिनों में भारत लौटने वाले थे।
विज्ञापन विज्ञापन
आज उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में परमात्मा उनके परिवार को साहस प्रदान करें। pic.twitter.com/djwJ1WUxn8— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 16, 2019