फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Justices of 61 countries came to the international conference

Delhi: 24वें अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का हुआ आगाज, 61 देशों के चीफ जस्टिस हुए शामिल

Fri, 03 Nov 2023 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Nov 2023 07:53 AM IST
सार

सम्मेलन की शेष परिचर्चा व न्यायाधीशों का विचार-विमर्श तीन से सात नवंबर तक लखनऊ में सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा। इस मौके पर मॉरीशस के उपराष्ट्रपति मैरी सिरिल बोइसेजोन ने कहा कि युद्ध व आतंकवाद से त्रस्त वैश्विक परिस्थितियों में आज विश्व एकता व विश्व शांति की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Chief Justices of 61 countries came to the international conference
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को 24वें अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के पहले सत्र का आयोजन हुआ। सिटी मॉटेसरी स्कूल (सीएमएस) लखनऊ की ओर से कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस सम्मेलन में 61 देशों के मुख्य न्यायाधीश व अन्य प्रख्यात हस्तियां शामिल हुई।

विज्ञापन


सम्मेलन की शेष परिचर्चा व न्यायाधीशों का विचार-विमर्श तीन से सात नवंबर तक लखनऊ में सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा। इस मौके पर मॉरीशस के उपराष्ट्रपति मैरी सिरिल बोइसेजोन ने कहा कि युद्ध व आतंकवाद से त्रस्त वैश्विक परिस्थितियों में आज विश्व एकता व विश्व शांति की आवश्यकता है। विश्व की विषम परिस्थितियों में भी मॉरीशस व भारत ही लोकतंत्र के सजग प्रहरी का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य न्यायाधीशों का यह सम्मेलन विश्व एकता व शांति की राह में महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं सम्मेलन के संयोजक एवं सिटी मॉटेसरी स्कूल लखनऊ के संस्थापक डा. जगदीश गांधी ने कहा कि आज वैश्विक उथल-पुथल के बीच सभी देश भारत की ओर आशा की नजर से देख रहे हैं। ऐसे में विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 सारी दुनिया के लिए संजीवनी है, वह विश्व में एकता एवं शांति की स्थापना के लिए जोर देता है।
विज्ञापन


सम्मेलन में विभिन्न देशों के मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व कई अन्य प्रख्यात हस्तियों ने अपने विचार रखे और समस्त विश्व समुदाय से एकता व शांति का आह्वान किया। इस मौके पर ट्यूनीशिया के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अब्देसतार बेन मौसा, क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रपति स्टीपन मेसिक, किरिबाती रिपब्लिक के पूर्व राष्ट्रपति तेबुरोरो टीटो, हेती के पूर्व प्रधानमंत्री जीन-हेनरी सेन्ट, लेसोथो के पूर्व प्रधानमंत्री डा. पकालिथा बी. मोसिलिली,  किंग्सफोर्ड बैगबिन अल्बान सुमना, घाना संसद के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति लियोनार्डा ब्रैंट आदि ने भी विचार व्यक्त किए। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि 61 देशों के लगभग 250 मुख्य न्यायाधीशों व अन्य गणमान्य हस्तियों ने सम्मेलन से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व विश्व में शांति स्थापना के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed