फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Electoral Officer of delhi said situation better in Shaheen Bagh

दिल्ली विधानसभा चुनावः मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, शाहीन बाग में स्थिति बेहतर

Sat, 01 Feb 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Electoral Officer of delhi said situation better in Shaheen Bagh
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में स्थिति काफी संतोष जनक मिलने के बाद दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आगामी 8 फरवरी को इस इलाके में मतदान बेहतर तरीके से होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में मतदान को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ दौरा किया था। 
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम पर समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि शाहीन बाग इलाके में स्थिति बेहतर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मतदान प्रक्रिया बेहतर ढंग से पूरी होगी। हालांकि पुलिस अधिकारियों को लॉ एंड ऑडर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य अधिकारी ने बताया कि शाहीन बाग क्षेत्र के आसपास करीब पांच पोलिंग स्टेशन है। इन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए लोगों में विश्वास जताया जा रहा है कि वह बिना किसी डर के मतदान करें। उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

अब तक 65 हजार लीटर शराब जब्त
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार बीते 6 जनवरी से अब तक दिल्ली में 69 हजार लीटर से ज्यादा शराब जब्त की जा चुकी है जिसका बाजार मूल्य तकरीबन 1.77 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें देशी और ब्रांडेड दोनों ही तरह की शराब शामिल है। बीते 30 जनवरी से अब तक लगभग 45 करोड़ रुपये के सामान जब्त किए गए हैं। इसमें 7 करोड़ 77 लाख 69 हजार नकदी शामिल है। 


इसके अलावा 1 करोड़ 77 लाख 89 हजार 926 रुपये की शराब जप्त की गई है। 5 करोड़ 3 लाख 98 हजार 500 रुपये के ड्रग्स, 28 करोड़ 86 लाख 38 हजार 491 रुपये के जेवरात, 1 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये की निशुल्क वितरण के मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी तक 480 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं, जिसमें 465 एफआईआर और 15 डीडी प्रविष्टियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed