फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath: White foam seen in Yamuna before Chhath puja, BJP attacks on arvind kejriwal

Chhath: छठ से पहले यमुना में दिखे सफेद झाग, BJP बोली- वायु प्रदूषण के साथ नदी की सफाई में भी फेल रही सरकार

Tue, 14 Nov 2023 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार यमुना की सफाई करने में बुरी तरह असफल साबित हुई है और इसी कारण पूर्वांचल के लोगों को छठ का त्योहार मनाने में परेशानी हो रही है...

विज्ञापन
Chhath: White foam seen in Yamuna before Chhath puja, BJP attacks on arvind kejriwal
यमुना - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण का बेहद गंभीर स्तर पहले ही अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए मुश्किल का कारण बना हुआ है। लेकिन छठ पर्व के पहले यमुना के पानी में सफ़ेद झाग आ जाने से सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार यमुना की सफाई करने में बुरी तरह असफल साबित हुई है और इसी कारण पूर्वांचल के लोगों को छठ का त्योहार मनाने में परेशानी हो रही है। यदि सरकार ने यमुना की सफाई के लिए काम किया होता, तो आज लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि, दिल्ली सरकार ने छठ के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का दावा किया है।     

विज्ञापन

क्या पर्याप्त हैं सरकार के कदम

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि क्या 1483 वर्ग किलोमीटर में फैली दिल्ली में धूल प्रदूषण से लड़ने के लिए केवल 70 एंटी स्मॉग गन पर्याप्त हैं? उन्होंने कहा कि सामान्य लोग भी यह समझ रहे हैं कि सरकार के इन क़दमों से प्रदूषण में कोई कमी नहीं आने वाली। लेकिन इसके बाद भी सरकार केवल इतना काम करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेने का दावा करती है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अपने रोल मॉडल अरविंद केजरीवाल की तरह पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी केवल विज्ञापन देकर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग आठ साल से सत्ता में बैठी हुई आम आदमी पार्टी सरकार ने इस दौरान यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ भी काम किया होता, तो आज यमुना इतनी प्रदूषित नहीं होती। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण के विरुद्ध काम के मामले में दिल्ली को निराश कर चुकी है। उन्होंने पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को इवेंट मैनेजर बताया और कहा कि प्रदूषण के खिलाफ उनका जमीनी प्रदर्शन शून्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यमुना की गंदगी के कारण दिल्ली से भाग रहे लोग'

यमुना के प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर हो चुकी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार प्रदूषण से निपटने में बुरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना की गंदगी के कारण पूर्वांचल के लोग अपना त्योहार नहीं मना पा रहे हैं और इसीलिए वे दिल्ली को छोड़कर जा रहे हैं। लवली ने कहा कि यह सीधे तौर पर दिल्ली सरकार की असफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed