फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhath puja 2019 route diversion on many roads in delhi ncr during evening time take care

दिल्लीः छठ पूजा के कारण घाटों से सटे मार्गों पर लग सकता है जाम, खबर पढ़कर ही निकलें बाहर

Sat, 02 Nov 2019 11:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Nov 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2019 route diversion on many roads in delhi ncr during evening time take care
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में अलग-अलग घाटों पर 2 नवंबर की शाम से 3 नवंबर की सुबह तक छठ पूजा होगी। शनिवार दोपहर बाद भारी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर आएंगे और सूर्यास्त तक पूजा करेंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन


रविवार की सुबह श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर एकत्रित होंगे। दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला ने लोगों को सलाह दी है कि वे यमुना के किनारे आने से बचें। पुलिस अधिकारी के मुताबिक छठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ से ट्रैफिक दो नवंबर को दोपहर व शाम के समय प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नवंबर को सुबह के समय घाटों से जुड़े मार्ग, पानी वाली जगहों जैसे भलस्वा लेक व हैदरपुर कैनाल के पास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। लोग खासकर आउटर रिंग रोड पर मुकारबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद ब्रिज, आईएसबीटी के पास कश्मीरी गेट, पुश्ता रोड, कालिंदी कुंज ब्रिज आने से बचेें। 

इन रास्तों से बचें
संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार, छठ पूजा पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में श्मशान घाट विपरीत सुरघाट, वजीराबाद के पूर्वी घाट, नानकसर गुरद्वारा के पीछे, घाट गरही मांडू, सोनिया विहार और चौहान पट्टी के सारे घाट, आईटीओ यमुना नदी के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र, रेनीवेल शकरपुर और आईपी इस्टेट, पुस्ता ठोकर नंबर 11 बैंक एंक्लेव के सामने, कोंडली केनाल न्यू अशोक नगर, दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली में कुदेशिया घाट, यमुना घाट, श्याम घाट, रामघाट, काली घाट, हाथी घाट, इंडिया गेट, दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आगरा कैनाल-बदरपुर, जे-4 डीडीए पार्क कालकाजी, श्रीराम चौक के पास शिव घाट, विश्वकर्मा घाट, सराय काले खां, लोहिया पुल, उत्तर-पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में भलस्वा लेक, बवाना कैनाल, हैदरपुर कनाल बवाना रोड, हैदर कनाल बादली और सेक्टर 15 रोहिणी के बीच, हैदरपुर कनाल लोहेे वाला पुल और बी ब्लॉक शालीमार बाग से प्रेमबाड़ी पुल रिंग रोड, हैदरपुर कनाल केशवपुरम, गंदा नाला पुलिया पश्चिम विहार, हिंदू विहार प्रेम नगर, शिव मंदिर इंदर एंक्लेव सुल्तानपुरी, डीडीए पार्क सेक्टर 10 नरेला, जय विहार नांगलोई, महावीर एंक्लेव टेलीफोन एक्सचेंज आदि घाटों पर आयोजित की जाएगी। दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली के घाटों पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 

वाहन यहां पार्क किए जा सकते हैं

मोनेस्ट्री से शाहदरा लूप पर, फ्लड कंट्रोल बोर्ड के पास स्थित डीडीए पार्क, गीता घाट, अन्य वाहनों के लिए पार्किंग, कालिंदी कुंज, सूरघाट वजीराबाद, दिल्ली सचिवालय और पुस्ता रोड, छठ पूजा घाट, कुदेशिया घाट, आगरा कनाल रोड, कूचा रोड प्लटून पूल के पास नानकसर, श्मशानघाट गीता कालोनी, भलस्वा लेक, सचिवालय के विपरीत वेलड्रोम  रोड, आईटीओ के पास पुस्ता।

कई मार्गों को किया जाएगा परिवर्तित
वाहनों को 2 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक और 3 नवंबर को सुबह चार से आठ बजे तक कई मार्गों को परिवर्तित किया जाएगा। आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक से चंदगीराम अखाड़ा तक भारी व हल्के वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। आईटीओ पर ट्रैफिक को देखते हुए ट्रांस यमुना से आईटीओ की तरफ चलने वाले ट्रैफिक को पुश्ता रोड पर परिवर्तित किया जाएगा। कालिंदी कुंज से छठ पूजा के श्रद्धालुओं के वाहनों को जैतपुर रोड से लक्कड मार्केट की तरफ परिवर्तित किया जाएगा। 

इन बातों को ध्यान रखें
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए कहीं कोई रुकावट नहीं है। फिर भी लोग सामान्य दिनों की अपेक्षा समय से पहले घर से निकलें। मेट्रो आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। किसी संदिग्ध को देखें तो तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed