फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath 2024 devotees will offer prayers to Sun God in the swimming pools of societies

Chhath: सोसाइटियों के स्विमिंग पूल में सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे व्रती, कृत्रिम घाट भी बनाए जा रहे

Sun, 03 Nov 2024 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Nov 2024 08:25 AM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली के प्राकृतिक जल स्रोतों के साथ बड़ी संख्या में कृत्रिम घाट बन रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली की हाईराइज सोसाइटियों व पॉश कॉलोनियों में भी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Chhath 2024 devotees will offer prayers to Sun God in the swimming pools of societies
छठ पूजा 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली के प्राकृतिक जल स्रोतों के साथ बड़ी संख्या में कृत्रिम घाट बन रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली की हाईराइज सोसाइटियों व पॉश कॉलोनियों में भी तैयारियां चल रही हैं। यहां छठ पूजा के लिए स्विमिंग पूल को साफ-सुथरा किया जा रहा है। वहीं, बाथ टब में भी सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी है। कोविड के दौरान से इस तरह का चलन बढ़ा है, जो लोग यमुना घाट पर नहीं पहुंच सकेंगे वे इन्हीं जगह पर शरीक होंगे। घाट पर छठ पर्व के दौरान मेले जैसा माहौल रहेगा ही, साथ ही सोसाइटियों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के डीडीए सोसाइटी सिग्नेचर अपार्टमेंट की बात करें तो यहां के स्विमिंग पूल को विशेष तौर पर व्रतियों के लिए सजाया जाता है। सोसाइटी में मौजूद पूल को पवित्र घाट में तब्दील करने की तैयारी चल रही है। इसी तरह मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस सोसाइटी के मंदिर में भी व्रतियों के साथ महिलाएं इकट्ठा होकर छठी मैया की पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कुमार गौतम का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से कई कृत्रिम घाट पर आयोजन तो किया ही जाता है, साथ ही सोसाइटी में भी छठ पूजा के आयोजन के लिए सहयोग सरकार की तरफ से रहता है, ताकि हर जगह और हर स्थान पर पूर्वांचल के लोग इस विशेष आस्था वाले पर्व को मना सकें। वहीं, पालम के महावीर इन्क्लेव के नितेश सिन्हा ने बताया कि हमारी काॅलोनी में पूल नहीं है। ऐसे में कई लोग छठ पर्व मनाने के लिए बाथ टब का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचलियों के पर्व में केरल का सांस्कृतिक बैंड भी रहेगा
पूर्वांचलियों के इस विशेष पर्व में अब हर राज्य के लोगों की भागीदारी दिल्ली में दिखाई पड़ती है। इस साल सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट में बनाए गए कृत्रिम घाट के किनारे केरल के सांस्कृतिक बैंड की धुन भी सुनाई पड़ेगी। देर शाम पूर्वांचली गायक भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। अमरेंद्र कुमार राकेश ने बताया कि स्विमिंग पूल को पवित्र गंगा जल डालकर सबसे पहले शुद्ध किया जाता है और फूलों की सजावट की जाती है। पानी में गुलाब की पंखुड़ियों डाली जाती हैं। खासतौर पर ध्यान दिया जाता है कि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।


कोविड के बाद इस तरह का बढ़ा चलन
कोविड-19 के बाद इस तरह से पूजा आयोजित करने का खास चलन बढ़ा है। यमुना घाट पर अधिक भीड़ होने की वजह से कई बुजुर्ग महिलाएं वहां तक का रास्ता तय नहीं कर पाती हैं। इस वजह से घर की छतों पर भी बाथ टब रखकर पूजा-अर्चना दिल्ली में लोग करते हैं। कई लोग अपने घर के सामने ही छोटा सा कृत्रिम घाट बना लेते हैं और वहां की सभी महिलाएं इकट्ठा होकर इस पूजा में शरीक होती हैं। सभी लोग मिलजुल कर इस त्योहार को मनाते हैं। सोसाइटी में सजावट की जाती है। सेल्फी पॉइंट्स भी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed