{"_id":"5934239c4f1c1b1e10bdcfac","slug":"chess-competition-in-gurugram-more-then-300-players-participate","type":"story","status":"publish","title_hn":"20वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 7 जून से होगी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 7 जून से होगी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 7 से 9 जून तक तीन दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागी नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें करीब प्रदेश के 300 खिलाडियों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी इसमें अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर शतरंज की बिसात पर दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की सूची एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर जारी कर दी गई है। चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी चुनौती पेश करेंगे। जिनमें से विजेताओं को ईनामी राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो नेशनल शतरंज चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अखिल भारतीय स्पर्धाह के लिए चुने गए खिलाडिय़ों का खर्च एचसीए द्वारा वहन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 जून को प्रात: 9 बजे पंडित सीताराम शास्त्री गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में होगा। 9 जून को दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इस दौरान स्पर्धा के सभी आयुवर्ग के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन