{"_id":"b575baa0a820dc20b57801e5e62ffc09","slug":"chemistry-lecturer-at-the-smart-city-created-the-famous-painting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमेस्ट्री लेक्चरर की स्मार्ट सिटी पर बनाई पेंटिंग हुए फेमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमेस्ट्री लेक्चरर की स्मार्ट सिटी पर बनाई पेंटिंग हुए फेमस
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी पर बनाई गई एक पेंटिंग इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उक्त पेंटिंग निगम अधिकारियों को भी भा गई है। पंहेड़ा खुर्द के सरकारी स्कूल की केमेस्ट्री लेक्चरर प्रिया रानी ने इस पेंटिंग को तैयार किया है।
विज्ञापन
निगम के एसई कार्यालय में लगी उक्त पेंटिंग लोगों की सोच बदलने के लिए लगाया गया है। पेंटिंग में व्यवस्थित पानी सप्लाई, बेहतरीन बिजली आपूर्ति, सेनिटेशन के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता, अफोर्डेबल हाउसिंग, आईटी कनेक्टिविटी एंड डिजिटलाइजेशन, गुड गवर्नेंस जैसे ई-गवर्नेंस और सिटीजन पार्टिसिपेशन, बेहतरीन वातावरण, सेफ्टी और सिक्योरिटी, सिटीजन, हेल्थ और एजूकेशन आदि दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अपनी तरफ से भी कुछ एलीमेंट जैसे वाइंड मिल और घरों की छत पर सोलर पैनल लगा बिजली बनाना, पब्लिक सर्विस देना, ई-हेल्थ सेंटर की सुविधाएं ड्राइवर लेस कार भी निगम का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता डीआर भाष्कर का कहना है कि इस पेंटिंग से डीपीआर बनाने में काफी मदद मिलेगी। इस पेंटिंग को इनाम दिया जाएगा। क्योंकि अभी तक स्मार्ट सिटी पर किसी ने इस तरह की पेंटिंग्स नहीं बनाई है।