{"_id":"6331495a92c0b3741f59b60b","slug":"cheating-of-several-lakhs-from-the-woman-on-the-pretext-of-sending-a-precious-gift-from-italy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्सल में सोना है: इटली के दोस्त ने महिला को किया फोन, आपके लिए गिफ्ट भेजा है...आगे की कहानी उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल में सोना है: इटली के दोस्त ने महिला को किया फोन, आपके लिए गिफ्ट भेजा है...आगे की कहानी उड़ जाएंगे होश
Mon, 26 Sep 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:10 PM IST
सार
दिल्ली में इटली से कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक महिला से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला को चूना लगा दिया। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तम नगर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर इलाके में एक महिला को इटली से कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला से दोस्ती कर ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी अनु शर्मा ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर मार्सेलोजियोवानी नाम के प्रोफाइल से दोस्ती का आग्रह किया गया था। उसके प्रस्ताव को उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन बाद मार्सेलो ने अपना फोन नंबर दिया और फिर उनके बीच व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल के जरिए बात होने लगी।
एक दिन मार्सेलो ने फोन कर बताया कि उसने अपनी मां और उसके लिए एक गिफ्ट खरीदा है, जिसे वह इटली से पार्सल के मार्फत उसे भेज रहा है।
अगले दिन अनु के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। जिसने बताया कि वह आयात कार्यालय से बोल रही है। उसने बताया कि उनका एक पार्सल आया है।
स्कैन करने पर पता चला है कि पार्सल में सोना है। पार्सल लेने के लिए उन्हें इम्पोर्ट ड्यूटी के तौर पर 2.80 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। उसके बाद महिला ने पीड़िता के मोबाइल पर एक बैंक खाता नंबर भेजा और इसमें पैसा जमा करने के लिए कहा। पीड़िता ने किश्तों में 2.30 लाख जमा कर दिए। कुछ दिन बाद फिर से महिला ने मैसेज कर बकाया 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा और एक बैंक खाता नंबर दिया।

पीड़िता ने खाते में 50 हजार रुपये डलवा दिए। पैसा जमा होने के बाद पीड़िता का एक अज्ञात नंबर से महिला ने फिर से फोन किया और पार्सल लेने के लिए 2.15 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़िता को ठगी का शक हुआ और उसने पैसा जमा करने से मना कर दिया।
आरोपी महिला ने उसके बाद अपना फोन बंद कर लिया। पीड़िता ने 23 सितंबर को थाने में इसकी लिखित शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।