{"_id":"653064dd44b6193ce008fdd3","slug":"cheating-of-rs-40-lakh-in-the-name-of-providing-petrol-pump-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, पीड़िता के परिवार का पुराना जानकार है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, पीड़िता के परिवार का पुराना जानकार है आरोपी
Thu, 19 Oct 2023 04:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:36 AM IST
सार
प्रीत विहार इलाके के वीथ्रीएस मॉल में रुपये लेने के बाद 7-8 महीने में पेट्रोल पंप दिलवाने की बात की गई, लेकिन समय बीतने के बाद आरोपी परिवार को टालने लगा। परिवार ने दबाव बनाया तो आरोपी उनको धमकाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीत विहार इलाके में बुजुर्ग महिला और उनके परिवार से पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता रामनी मल्होत्रा (65) के परिवार का पुराना जानकार है। उसने अपने संबंधों के आधार पर पीड़ित परिवार को दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल पंप दिलवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
प्रीत विहार इलाके के वीथ्रीएस मॉल में रुपये लेने के बाद 7-8 महीने में पेट्रोल पंप दिलवाने की बात की गई, लेकिन समय बीतने के बाद आरोपी परिवार को टालने लगा। परिवार ने दबाव बनाया तो आरोपी उनको धमकाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता रामनी मल्होत्रा परिवार के साथ सुशांत लोक, गुरुग्राम में रहती हैं, वह गृहणी हैं। इनका परिवार पिछले करीब दस साल से इंदिरापुरम, नीतिखंड में रहने वाले सचिन चंद्रा को जानता है। सचिन का इनके घर आना-जाना था। सचिन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) में काम करता था। सचिन ने दावा किया कि उसके अपने विभाग में बड़े अधिकारियों से संबंध हैं। वह उसकी मदद से परिवार को दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलवा सकता है। परिवार आरोपी के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि इसके लिए उनको 40 लाख रुपये का खर्चा करना होगा। प्रीत विहार इलाके में आईओसी का दफ्तर है। आरोपी ने कई बार मिलने के बहाने पीड़ित परिवार से कई बार में रकम ली। इसके बाद सात-आठ माह बाद लाइसेंस दिलवाने का वादा किया, लेकिन समय बीतने के बाद भी आरोपी पेट्रोल पंप का लाइसेंस नहीं दिलवा पाया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। परिजनों ने किसी तरह आरोपी से संपर्क किया तो वह झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और रुपये के बारे में भूलने की बात करने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। प्रीत विहार थाना पुलिस ने सचिन चंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।