फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheating of one lakh for arranging job in kuwait

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख हड़पे, पुलिस पर भी आरोप

Tue, 19 Mar 2019 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
cheating of one lakh for arranging job in kuwait
डेमो - फोटो : डेमो

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ट्रक चालक को कुवैत की एक कंपनी में चालक की नौकरी लगाने का झांसा दिया था। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


सीवान, बिहार निवासी  शहजाद कलीम चिपियाना बुजुर्ग गांव में रहता है। वह यहां सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में ट्रक चालक है। शहजाद की 20 फरवरी को कंपनी के बाहर मोहम्मद अशरफ से मुलाकात हुई थी। अशरफ ने बताया कि वह लोगों को कुवैत में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का काम करता है। इसके लिए एक लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन


शहजाद ने एडवांस में 30 हजार रुपये व पासपोर्ट की कॉपी अशरफ को दे दिए। अशरफ ने बताया कि 5 मार्च को उसकी कुवैत की फ्लाइट है। अशरफ ने 3 मार्च को 70 हजार रुपये लेकर सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव बुलाया। आरोपी ने पैसा लेने के बाद 5 मार्च की शाम को उससे मिलने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपना कमरा खाली कर भाग गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed