{"_id":"5fed1a4d280b7235f57193f0","slug":"cheating-of-11-crore-in-delhi-aged-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही संपत्ति को गिरवी रखकर ठगे 11 करोड़, बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, बेटे पहले से हैं अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही संपत्ति को गिरवी रखकर ठगे 11 करोड़, बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, बेटे पहले से हैं अंदर
Thu, 31 Dec 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक ही प्रॉपर्टी को कई बैंकों में गिरवी रखकर 11 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान ललिता रानी (68) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। 2016 के बाद से महिला गायब थी।
विज्ञापन
महिला के दो बेटों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ललिता ने ड्राईफ्रूट का कारोबार बढ़ाने के नाम पर अपनी प्रॉपर्टी को अलग-अलग बैंक में गिरवी रखकर बैंकों को चूना लगाया। पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 2014 में 1.60 करोड़ ठगी की शिकायत दी थी। कंपनी ने आरोप लगाया कि ललिता रानी ने अपनी कंपनी दौलतराम-नरेश कुमार के कारोबार को बढ़ाने के नाम पर लोन मांगा।
विज्ञापन
लोन के बदले महिला ने हडसन लेन, किंग्जवे कैंप में अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रख दिया। बेटे-बहू को भी इसमें शामिल किया गया। लोन लेने के बाद आरोपियों ने लोन की किस्त देना बंद की। बाद में उनको एनपीए घोषित कर दिया गया। कंपनी की शिकायत पर पहले लाजपत नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। बाद में जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ललिता व उसके बेटों ने इसी तरह से सिंडीकेट बैंक, ओबीसी, चोला मंडलम और हिन्दुजा लेलैंड लिमिटेड कंपनी से भी लोन लिया हुआ था। महिला ने बेटे बहू को भी गारंटर बनाया हुआ था।
जांच के बाद पुलिस ने महिला के बेटे शंकर सिंघल और आशीष सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। महिला लगातार फरार रही। एक सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को ललिता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।