फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheated two hundred people on pretext of getting Prime Minister Mudra loan fraudster was arrested from Kirari

Delhi Crime: प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण दिलाने का झांसा देकर दो सौ लोगों से ठगी, जालसाज को किराड़ी से किया गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण दिलाने का झांसा देकर दो सौ लोगों से ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने जालसाज को किराड़ी से गिरफ्तार किया गया है। उस पर पहले से ही ठगी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Cheated two hundred people on pretext of getting Prime Minister Mudra loan fraudster was arrested from Kirari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियायत दरों पर प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण दिलाने का झांसा देकर दो सौ लोगों से ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पश्चिम जिला साइबर सेल ने तकनीकी जांच कर आरोपी को किराड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, चार सिम और एक डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी ने सरकार के नाम पर गरीब लोगों को निशाना बनाया। उसपर पहले से ठगी के दो मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान किराड़ी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जिले के साइबर सेल में जहांगीरपुरी निवासी मनोज ने ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के बाबत उसने एक पोस्टर चस्पा देखा। मनोज ने उसपर दिए नंबर पर फोन किया। उसे अपने कागजात और 45 सौ रुपये बतौर फीस जमा करने के लिए कहा गया। मनोज ने अपने कागजात आरोपी के व्हाट्सएप पर भेज दिया। फीस जमा करने के बाद उसे कहा गया कि उसे तीन लाख रुपये ऋण मिलेगा। इसके एवज में उससे कई मदो में पैसे जमा करने के लिए कहे गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने कुल 25 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा कर दिया। उसके बाद पीड़ित को 18 हजार के तीन किश्त को अग्रिम भूगतान करने के लिए कहा गया। ठगी का अहसास होने उसने साइबर सेल में शिकायत की। निरीक्षक विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को किराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने मुख्य रूप से सरकार के नाम पर गरीब लोगों को निशाना बनाया। पिछले 04 साल में रियायती दर पर ऋण दिलाने का झांसा देकर दो सौ से अधिक लोगों से ठगी कर चुका है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी आदतन और सक्रिय अपराधी है और उसपर पंजाबीबाग और सब्जी मंडी थाने में जालसाजी का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed