{"_id":"5c3514b8bdec2257267124e3","slug":"cheated-fourty-lakhs-rupees-to-grandson-of-lal-bahadur-shastri-and-mla-of-aap-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र और आप विधायक से 40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र और आप विधायक से 40 लाख की ठगी
Wed, 09 Jan 2019 02:53 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र व आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री ने एक बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बिल्डर ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 22 डी में एक प्लॉट दिलाने के बहाने 40 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी आदर्श शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र हैं और दिल्ली के द्वारका से विधायक हैं। उन्होंने एसएसपी को दी शिकायत में कहा था कि ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर का यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-22 डी में ग्रीनवे गोल्फ विलेज प्रोजेक्ट चल रहा है।
विज्ञापन
कंपनी के डायरेक्टर अरुण घई, चेयरमैन अजय कुमार और डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार से कुछ माह पहले उन्होंने 250 मीटर के एक प्लॉट खरीदने का सौदा करीब एक करोड़ रुपये में तय किया था। प्लॉट के लिए 40 लाख रुपये वह बिल्डर को दे चुके हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बिल्डर ने प्लॉट का सेल एग्रीमेंट नहीं कराया है और न ही रुपये वापस कर रहा है। वह कई बार बिल्डर से एग्रीमेंट कराने के लिए कह चुके हैं। इसके बाद भी बिल्डर आनाकानी कर रहा है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है की पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।