घर में घुसकर मारपीट व दंगे मामले में विस स्पीकर गोयल के खिलाफ चार्जशीट पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। मामला गत विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा समर्थक के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, अभद्र भाषा व दंगा फसाद करने का है।
विवेक विहार पुलिस ने डेढ़ साल की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने सात फरवरी 2015 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
कड़कड़डूमा स्थित मुख्य महानगर दंडाधिकारी सावित्री के समक्ष दिल्ली पुलिस ने रामनिवास गोयल के खिलाफ संबंधित मामले में चार्जशीट पेश की। अदालत ने चार्जशीट पर सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है।
भाजपा समर्थक के घर में तोड़फोड़ मारपीट व दंगे का आरोप
पेश मामले में शिकायतकर्ता विवेक विहार निवासी मनीष घई पेशे से बिल्डर है और फर्श बाजार इलाके में रहता है। उसका आरोप है कि विवेक विहार स्थित उसके मकान में 6 फरवरी 2015 की शाम अचानक कई लोग घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे।
उस समय शिकायतकर्ता का चालक खैर मोहम्मद व कुछ मजदूर भी थे। इन लोगों ने रात करीब साढ़े नौ बजे मनीष को सूचना दी तो वह परिजनों सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मनीष ने बताया कि उस समय वहां राम निवास गोयल, सुमित गोयल, डॉ. अतुल गुप्ता, बलबीर सिंह, रितेश चतुर्वेदी एवं हितेश खन्ना मौजूद थे।
यह लोग मनीष के घर में अलमारी, रसोई के सामान और खिड़कियां तोड़ रहे थे। वह लोग कह रहे थे कि चुनाव में बांटने के लिए शराब घर में रखी गई है। पुलिस ने जांच के बाद सात फरवरी को यह मामला दर्ज किया था।