{"_id":"5aeb35d04f1c1b340a8b7bb2","slug":"chaos-after-information-of-bomb-in-flight-arises-at-igi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में बम होने की सूचना से अफरातफरी, दिल्ली से मुंबई जा रहा था विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट में बम होने की सूचना से अफरातफरी, दिल्ली से मुंबई जा रहा था विमान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई। जब मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना मिली। फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। तुरंत सभी यात्रियों को नीचे उतारकर विमान की पूरी तरह चेकिंग की गई। चेकिंग में कुछ नहीं मिलने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि बम होने की सूचना से फ्लाइट काफी देर से उड़ान भर सकी। मामले में इंडिगो एयरलाईंस की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह दिल्ली से बाहर का है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाईंस के मैनेजर सिक्योरिटी बृजेश त्रिवेदी ने आईजीआई थाना पुलिस को बुधवार रात को शिकायत दी थी कि कार्गो ऑफिस में कार्गो एग्जीक्यूटिव प्रदीप कुमार मौर्या के पास बुधवार शाम करीब 7:37 बजे फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा मुंबई की फ्लाइट में बम है
इंडिगो
फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई की फ्लाइट में बम है। प्रदीप कुमार ने फोन करने वाले फिर से पूछा तो उसने यही कहा कि मुंबई की फ्लाइट में बम है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। प्रदीप ने ऑपरेशन मैनेजर वीरेंद्र को फ्लाइट में बम होने की सूचना के बारे में बताया। इसके बाद सीआईएसएफ को सूचना दी गई। इसके बाद फ्लाइट नंबर 6ई-181 को तुरंत उड़ान भरने से रोक दिया गया।
विमान की काफी देर तक चेकिंग की गई। मगर फ्लाइट के अंदर कुछ नहीं मिला। इस कारण फ्लाइट काफी देर लेट हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और एयरलाईंस को वित्तीय नुकसान भी हुआ।
इंडिगो एयरलाईंस की शिकायत पर मामला दर्जकर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक बम होने की झूठी सूचना देने वाले को पकड़ा नहीं जा सका था।
विमान की काफी देर तक चेकिंग की गई। मगर फ्लाइट के अंदर कुछ नहीं मिला। इस कारण फ्लाइट काफी देर लेट हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और एयरलाईंस को वित्तीय नुकसान भी हुआ।
इंडिगो एयरलाईंस की शिकायत पर मामला दर्जकर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक बम होने की झूठी सूचना देने वाले को पकड़ा नहीं जा सका था।