फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Channel operator trapped in Honey Trap in noida

हनी ट्रैप में फंसा चैनल संचालक से मांग रहे थे 25 करोड़, पुलिस की जाल में ऐसे फंसे बदमाश

Thu, 21 Jun 2018 09:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Channel operator trapped in Honey Trap in noida
HONEY TRAP

हनीट्रैप में फंसाकर एक चैनल संचालक से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती और उसके दोस्त को थाना फेज-तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह चैनल संचालक से रंगदारी की पहली किश्त के तौर पर दो करोड़ रुपये लेने नोएडा आए थे। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी विनोद यादव और देवबंद (सहारनपुर) निवासी परीक्षा के रूप में हुई है। दोनों इंदिरापुरम में जिम चलाते हैं। युवती ने एमबीए की हुई है।

विज्ञापन


चैनल संचालक उमेश कुमार कुछ समय से जिम में जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान युवती परीक्षा ने उमेश से दोस्ती बढ़ा ली। धीरे-धीरे उसने फोन पर बात करते हुए उमेश को जाल में फंसाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक-युवती ने चैनल संचालक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो डिलीट करने के लिए 25 करोड़ की रंगदारी मांगने लगे। 

विज्ञापन

Channel operator trapped in Honey Trap in noida
HONEY TRAP

रुपये न देने पर युवती ने कुछ समय पहले चैनल संचालक के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी युवक-युवती समझौता करने के लिए 25 करोड़ रुपये देने का दबाव बना रहे थे। चैनल संचालक ने नोएडा पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया। 

चैनल संचालक ने रंगदारी की पहली किश्त के तौर पर दो करोड़ रुपये देने के लिए विनोद यादव और परीक्षा को सेक्टर-63 के एक रेस्तरां में बुला लिया। इसमें दो लाख रुपये के असली नोट थे। इसके नीचे नकली नोट रखे हुए थे। आरोपियों ने सूटकेस खोलकर ऊपर से नोट चेक किए। इसके बाद बाहर निकलने लगे। बाहर निकलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed