{"_id":"64f7f02baae7132f00088486","slug":"changes-made-in-the-routes-of-dtc-buses-for-janmashtami-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जन्माष्टमी के लिए डीटीसी बसों के रूट में किया गया बदलाव, घर से निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जन्माष्टमी के लिए डीटीसी बसों के रूट में किया गया बदलाव, घर से निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Wed, 06 Sep 2023 08:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:51 AM IST
सार
छत्तरपुर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बस परिचालन में यातायात पुलिस की ओर से निर्देश पर कुछ बदलाव सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
डीटीसी बसें (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मन्दिर मार्ग और पेशवा रोड से होकर जाने वाले बस रूट में बदलाव किया है। सफदरजंग अस्पताल, गोल मार्केट और छतरपुर मंदिर पर यात्रियों को बसों में सवार होने या उतरने के दौरान सहायता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा छत्तरपुर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बस परिचालन में यातायात पुलिस की ओर से निर्देश पर कुछ बदलाव सुझाए गए हैं। डीटीसी की मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क) दुर्गेश नंदिनी वार्ष्णेय ने बताया कि जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिरला मंदिर व छत्तरपुर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आएंगे। छत्तरपुर मंदिर के लिए सफदरजंग टर्मिनल से रूट संख्या 516 पर देर रात तक सरोजनी नगर डिपो की पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
ऐसे में रूट संख्या 521 व 522 की बसें कनॉट सर्कल से करोल बाग मेट्रो स्टेशन के मध्य आते व जाते समय गोल मार्किट से पेशवा रोड़, मन्दिर मार्ग के स्थान पर राम कृष्णा आश्रम मार्ग एवं पंचकुईयां रोड़ होकर आएंगी व जाएंगी।
विज्ञापन
पैदल यात्रियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए मंदिर मार्ग व पेशवा रोड होकर चलने वाली बस रूट संख्या 803, 966, 990, 990ए, 990एक्स समेत कई सेवा लिंक रोड़ से गोल मार्किट के बीच मन्दिर मार्ग के स्थान पर पंचकुईयां रोड व राम कृष्णा आश्रम मार्ग होकर चलेंगी। इसी तरह रूट संख्या 160, 610, 610ए की सेवाएं उपरोक्त रूट के अनुसार गोल मार्किट पहुंचकर भाई वीर सिंह मार्ग व आगे अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।