{"_id":"58a840b24f1c1bdf6ad83d99","slug":"changes-in-adolescence-and-misconceptions-in-mind-that-it-must-read","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और भ्रांतियां मन में हैं तो ये जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और भ्रांतियां मन में हैं तो ये जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
किशोर अवस्था में शरीर में होने वाले परिवर्तन के डर को मन से निकालने के लिए अब जिला अस्पताल में 14 से 19 साल तक के बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान इनको बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताया जाएगा। लखनऊ से आई एनआरएचएम की टीम ने ये निर्देश दिए हैं। एक महीने में काउंसलर की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को काउंसलर के बारे में बताया जाएगा। ताकि वो अपने बच्चे की काउंसलिंग कराने ला सकें।
विज्ञापन
किशोरावस्था में आते ही शरीर में होने वाले बदलाव के कारण विद्यार्थी घबरा जाते हैं। उन्हें लगता है कि ये बदलाव सिर्फ उनके शरीर में ही आ रहे हैं। अपना यह डर वह किसी को बताने से भी हिचकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
काउसंलिंग न होने से उन्हें सही दिशा नहीं मिल पाती थी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कई बार वह मानसिक अवसाद की स्थिति में भी पहुंच जाते हैं और उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ने लगता है। जिला अस्पताल में कई किशोर आते भी हैं लेकिन काउसंलिंग न होने से उन्हें सही दिशा नहीं मिल पाती थी।
लेकिन अब वो खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। काउंसलर भी उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर समझेगी। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि लखनऊ से आई एनआरएचएम की टीम ने जिला अस्पताल में काउंसलर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।
ये काउंसलर 14 से 19 साल तक के बच्चों की काउंसलिंग करेगी। 1 महीने के अंदर जिला अस्पताल में किशोरों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता चल सकें।