{"_id":"5e17bf318ebc3e87b84dedeb","slug":"change-in-the-behavior-of-nirbhaya-s-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के गुनहगारों के बर्ताव में बदलाव, कुछ भी पूछने पर भड़क जाते हैं, वजन भी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के गुनहगारों के बर्ताव में बदलाव, कुछ भी पूछने पर भड़क जाते हैं, वजन भी घटा
Fri, 10 Jan 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
निर्भया के दोषी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद से निर्भया के चारों गुनहगारों के बर्ताव में लगातार परिवर्तन आ रहा है। जेल सूत्रों का कहना है कि मौत को नजदीक आते देखकर सभी खामोश हो गए हैं। मेडिकल जांच के दौरान कुछ भी पूछने पर भड़क जाते हैं।
विज्ञापन
डेथ वारंट जारी होने के बाद बीते तीन दिन में चारों दोषियों का वजन भी कुछ कम हो गया है। उसकी वजह चिंता और ठीक से भोजन नहीं करना बताया जा रहा है। डेथ वारंट जारी होने के बाद सबसे अधिक विनय डरा हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उसकी ओर से ही क्यूरेटिव याचिका दाखिल की गई है। माना जा रहा है कि बाकी तीनों दोषी भी जल्द ही क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर सकते हैं।
जेल सूत्रों के मुताबिक लगातार 24 घंटे दोषियों पर निगाह रखी जा रही है। डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय रात में सो नहीं पा रहा है। मुकेश, पवन और अक्षय को उनके सेल में ही खाना दिया जाता है, लेकिन तीनों ठीक से खाना नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन
जेल प्रशासन का कहना है कि अमूमन डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों के व्यवहार में काफी बदलाव आ जाता है, जो स्वाभाविक है। फांसी की तारीख मुकर्रर होने पर दोषियों की अंतिम इच्छा पूछी जाती है और परिवार से मिलने की इजाजत भी दी जाती है। माना जा रहा है कि क्यूरेटिव याचिका और राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।