{"_id":"5beca81ebdec2269b73176d8","slug":"chandrashekhar-azad-ravan-will-not-participate-in-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, इस पार्टी के खिलाफ बना रहे हैं रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, इस पार्टी के खिलाफ बना रहे हैं रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आगामी लोकसभा चुनाव में खुद नहीं उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को लोकसभा के रण में किसी भी हालत में जीतने नहीं देना है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर देर रात भीम आर्मी प्रमुख के पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर रावण का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। भीम आर्मी का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को इस बार मैदान से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में हर हाल में मात देनी है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। बेरोजगार युवा के लिए सरकार द्वारा किए गए वादे भी खोखले हैं। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। कुछ देर रुकने के बाद चंद्रशेखर सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।