फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi on Sunday temperature will fall Meteorological Department issues yellow alert

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, आज दिनभर चलेंगी तेज हवाएं; यलो अलर्ट

Sun, 04 Feb 2024 06:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 06:24 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कल ही यलो अलर्ट जारी किया था। 

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi on Sunday temperature will fall Meteorological Department issues yellow alert
दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज फिर बारिश हो रही है। पुरानी दिल्ली के अलावा रोहतक शहर में भी पोने तीन बजे के आसपास बारिश हुई। मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। विभाग के मुताबिक आज इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

विज्ञापन

दिल्ली का पालम इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। 

रविवार को अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन

प्रदूषण में सुधार, एक्यूआई पहंचा 200
राजधानी में हवा की गति बढ़ने व मौसमी दिशा बदलने से शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 17 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान साफ रहा और हल्की धूप खिली। 19 इलाकों की हवा खराब रही, जबकि 15 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। साथ ही, केवल एक इलाके की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से हवा में आएगा सुधार आने की संभावना है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से चली। रविवार को हवा दक्षिण से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 6 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 6 से 10 किमी रहने के आसार है। मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, लोधी रोड़ की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 86 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी है। 19 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में 285, जहांगीरपुरी में 279, वजीरपुर में 278, पंजाबी बाग में 264 व विवेक विहार में 260 एक्यूआई रहा। वहीं, 15 इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। इनमें द्वारका सेक्टर आठ में 200, जेएलएन व श्री अरबिंदो मार्ग में 190, अलीपुर में 174, एनएसआईटी द्वारका में 165 व पटपड़गंज में 157 एक्यूआई दर्ज किया।

गाजियाबाद की हवा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 146 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी है। ग्रेट नोएडा में 196, गुरुग्राम में 175, फरीदाबाद में 171 व नोएडा में 152 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed