फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chance to go to Australia.

तीन मिनट का वीडियो बनाएं और ऑस्ट्रेलिया जाएं

Sun, 12 Oct 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Oct 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Chance to go to Australia.

देश के इंटरनेशनल स्कूलों के छात्रों के पास खगोल विज्ञान और डिजिटल कारोबार विषय पर वीडियो बनाकर ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाने का मौका है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय और ऑस्ट्रेलिया व्यापार आयोग के सहयोगी संगठन कैंब्रिज इंग्लिश लैंग्वेज एसेसमेंट ने वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है।

विज्ञापन


इसमें हिस्सा लेकर विजेता टीम को अप्रैल से जुलाई 2015 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एक हफ्ते की शैक्षणिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। वीडियो प्रतियोगिता में स्कूलों के प्रिंसिपल 10वीं और 11वीं कक्षा से दो या चार छात्रों की टीम चुनेंगे, जिन्हें तीन मिनट का वीडियो बनाना होगा। विजेताओं की घोषणा 20 जनवरी 2015 को की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालय में पढ़ने और अवसरों से भरपूर दुनिया तक पहुंचने का अवसर है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रिंसिपल पंजीकरण कराएंगे और ऑडियो-वीडियो के जरिए छात्रों की टीमों को नामित करेंगे। वीडियो 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जमा किए जाएंगे। छात्रों को वीडियो www.cambridgeenglish.org पर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में दो राष्ट्रीय विजेता होंगे, जिन्हें बॉण्ड यूनिवर्सिटी और कर्टिन यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालय की यात्रा करने और विशेषज्ञों से मिलने का मौका मिलेगा। खगोल विज्ञान थीम पर सर्वश्रेष्ठ वीडियो प्रस्तुत करने वाली टीम को पर्थ के कर्टिन विश्वविद्यालय भेजा जाएगा। डिजिटल कारोबार के विषय पर भेजे गए सर्वश्रेष्ठ वीडियो को पुरस्कार क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में स्थित बॉण्ड यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed