{"_id":"56ebf4564f1c1b40468b45c9","slug":"chance-of-showers-in-delhi-ncr-on-holi-the-mercury-will-rise-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दिल्ली एनसीआर में बौछारों के आसार, फिर बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दिल्ली एनसीआर में बौछारों के आसार, फिर बढ़ेगा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर में बारिश के आसार
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन यानि 24 मार्च को दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च की रात को जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन
इसके असर से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं कहीं पर बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से करीब पांच डिग्री अधिक था। सुबह बादल छाए रहे, इसके बाद धूप खिल गई। बृहस्पतिवार रात हल्की बारिश हुई। बारिश एक मिलीमीटर रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च की रात को जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है। इसके असर से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं कहीं पर बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने के आसार हैं।
दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में 24 मार्च को बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 18 मार्च से 22 मार्च तक कोई पश्चिमी विक्षोभ न होने के कारण दिल्ली एनसीआर में पारा चढ़ेगा। 21-22 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जा सकता है।