स्नैचिंग करने में लड़कों को भी दे रही मात, आरोप में युवती समेत दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमारी करने में लड़कों को भी मात देने वाली एक युवती को उसके साथी के साथ सराय रोहिल्ला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान डीडीए फ्लैट, सब्जी मंडी निवासी चांदनी (22) और संगम पार्क, प्रताप बाग निवासी मोना (18) के रूप में हुई है।
पुलिस की मानें तो चांदनी गैंग लीडर है, पांच-छह लोगों का गैंग नशा और मौजमस्ती करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्कूटी, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सराय रोहिल्ला इलाके में बस स्टैंड पर एक युवती से स्कूटी सवार एक अन्य युवती व उसके साथी ने मोबाइल झपट लिया।
स्कूटी युवक चला रहा था, जबकि पीछे बैठी युवती ने मोबाइल झपट लिया। पीड़िता ने ई-एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो घटना के पास से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला।
उसमें युवती और उसका साथी साफ देखा गया। पुलिस ने आरोपी युवती की फोटो बनवाकर उसके आधार पर तलाश शुरू कर दी।
पुलिसकर्मियों ने फोटो के आधार पर दोनों को पहचान लिया। इनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद हुई। बाद में इनकी निशानदेही पर एक और स्कूटी व बाइक के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए।