फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Centralized portal to be launched for transparency and accountability in Delhi Jal Board

Delhi: दिल्ली में समय से पूरी होंगी जल बोर्ड की परियोजनाएं, पोर्टल होगा लॉन्च, होगी रीयल टाइम निगरानी

Tue, 10 Jun 2025 08:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 08:50 AM IST
सार

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता को समय पर सुविधाएं मिलनी चाहिए। जलभराव वाले इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पीडब्ल्यूडी हाई पॉवर डीजल जनरेटर सेट की मरम्मत कराएगा

विज्ञापन
Centralized portal to be launched for transparency and accountability in Delhi Jal Board
दिल्ली जल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड की परियोजनाओं में देरी रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक खास सॉफ्टवेयर बनवाएगी। इसके जरिये परियोजनाओं की प्रगति, जिम्मेदार अधिकारी और समयसीमा पर पल-पल की जानकारी मिलेगी, ताकि कोई रुकावट न आए।

विज्ञापन

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता को समय पर सुविधाएं मिलनी चाहिए। देरी से लोगों का भरोसा टूटता है। पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर नतीजे हमारा मकसद है। यह सॉफ्टवेयर हर प्रोजेक्ट के लिए तय चरण, समयसीमा और जिम्मेदार अधिकारी तय करेगा। सभी जानकारी एक केंद्रीयकृत पोर्टल पर डिजिटल रूप से दर्ज होगी, जिसे अधिकारी कभी भी देख सकेंगे। इससे विभागों में तालमेल बढ़ेगा और फैसले तेजी से होंगे। अगर कहीं देरी हुई, तो जिम्मेदारी तुरंत तय की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी काम कम होगा, डेटा आधारित फैसले होंगे : जल मंत्री ने कहा कि यह पहल जल बोर्ड में नई कार्यशैली की शुरुआत है। हर दिन का हिसाब, हर जिम्मेदारी का जवाब और हर योजना का समय पर पूरा होना अब सुनिश्चित होगा। जल बोर्ड की परियोजनाएं नई रफ्तार पकड़ेंगी और लोगों को समय पर सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

आंधी में भी पंप हाउस की नहीं जाएगी बिजली
जलभराव वाले इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पीडब्ल्यूडी हाई पॉवर डीजल जनरेटर सेट की मरम्मत कराएगा। इसके पीछे वजह मानसून के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो। इसके लिए द्वारका रोड पंप हाउस में स्ट्रीट लाइट्स और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।

पीडब्ल्यूडी 2.58 लाख से दक्षिण-पश्चिम जोन में डीजी सेट्स की सर्विसिंग व मरम्मत का काम शुरू किया है। इससे आंधी आने पर भी पंप हाउस और स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई बंद नहीं होगी। परियोजना के अंतर्गत 125 केवीए, 35 केवीए और 15 केवीए के किर्लोस्कर डीजी सेट्स स्थापित किए जाएंगे। सरकार के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने परियोजना में पारदर्शिता के लिए पूरी निर्माण प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed