{"_id":"5b5e03774f1c1b19208b7709","slug":"central-government-writes-letter-to-delhi-cm-kejriwal-for-control-of-mosquitoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के कुछ दिन बाद ही राजधानी में मच्छरों का आतंक दिख रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर तैयारियों की समीक्षा और अस्पतालों में बीमारियों से निपटने के पर्याप्त इंतजाम करने की बात कही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में दिल्ली सरकार के सभी जांच केंद्रों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से संबंधित सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है। अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ पर्याप्त बिस्तरों और दवाओं के इंतजाम को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने रिपोर्टों की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली में डेंगू-मलेरिया के मामले सामने आए हैं। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती के साथ निगम को आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राजधानी में जुलाई महीने के पहले तीन हफ्तों में मलेरिया के 29 मामलों का पता चला है। वहीं, निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में मच्छरजनित बीमारियों के कुल 75 मामले सामने आ चुके हैं।