{"_id":"5fc67a53c0cabb54b357ef06","slug":"central-government-should-solve-the-farmers-problems-as-soon-as-possible-satyendar-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार जल्द से जल्द किसानों की परेशानी का समाधान करे: सत्येंद्र जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार जल्द से जल्द किसानों की परेशानी का समाधान करे: सत्येंद्र जैन
Tue, 01 Dec 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द किसानों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए और उनसे बात कर के उनकी परेशानी को दूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा करना चाहिए। राजधानी में संक्रमण के हालात पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्संली में संक्रमण दर कम हो रही है, और दैनिक मामलों में भी कमी आ रही है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के दाम कम होने के विषय में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब कोविड-19 से जंग में सबसे असरदार साबित होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की फीस कम कर दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी प्राइवेट लैब को आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने में हो रही देरी के यह हैं कारण
आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में देरी के कारण का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी लैब और अस्पताल को यह निर्देश दिया गया है कि सैंपल लेने के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देरी से आने का मुख्य कारण लैब की कमी है। इस पर केंद्र सरकार और आईसीएमआर से बात कर रहे हैं।