फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   central government is sucking blood of delhi says cm arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- दिल्ली का खून चूस रही सरकार

Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
central government is sucking blood of delhi says cm arvind kejriwal
शाहदरा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली की शाहदरा विधानसभा स्थित ज्वाला नगर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली का खून चूस रही है। अगर दिल्ली वालों ने केंद्र में काम रोकने वालों को वोट दिया तो फिर पांच साल लड़ना होगा। मोदी लहर के बीच भाजपा को तीन सीटें जिताकर दिल्ली के लोगों ने 67 सीटों के साथ आप पार्टी पर भरोसा जताया था। 

विज्ञापन


अगर आज कांग्रेस या भाजपा की सरकार होती तो स्कूल, अस्पताल की दुर्दशा पहले जैसी ही होती। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ लोग उनके बारे में कहते हैं कि वे लड़ते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली वालों के लिए वे हमेशा लड़ते हैं। बच्चों, मरीज, लोगों, पानी और बिजली के लिए लड़ते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली की समस्याओं का हल पूर्ण राज्य बनने में है। बाकी राज्यों में ऐसा नहीं होता लेकिन दिल्ली में हर बात के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी। महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर स्वच्छता का। नौकरियों से लेकर स्कूल खोलने तक हर जगह अड़ंगे लगा रखे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी के लिए वोट भी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed